चरदा। नवाबगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत जलालपुर में बृहस्पतिवार को त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 2.15 किलोमीटर लंबी सड़क और लघु सेतु निर्माण का शिलान्यास सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने किया। राजापुर मार्ग से शिवपुर सेमरा के शिवपुरा गांव तक सड़क लेपन और पुलिया बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी और मुख्य मार्ग से संपर्क बेहतर बनेगा।
विज्ञापन
इस दौरान सांसद ने कहा कि ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है और गांवों को बेहतर सड़क संपर्क के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य व व्यापारिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर प्रधान अतुल सिंह, रणविजय सिंह, बलवंत सिंह, योगेश पांडेय, डीडीसी संदीप जायसवाल, मानवेंद्र प्रताप सिंह, स्वामी जायसवाल, हर्षित सिंह, पिंटू गुप्ता, शिवम शर्मा और आनंद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।