फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही मिलने पर एसपी ने सिपाही को किया निलंबित

Sun, 25 Oct 2015 10:55 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली नगर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी एक महिला का मोहल्ले के ही फिरदौस से पुराना विवाद चल रहा था। इस मामले में फिरदौस ने कोतवाली में शिकायत की थी। जिसके बाद सिपाही राकेश राय व रमाशंकर महिला के घर पहुंच गए। महिला का आरोप था कि सिपाहियों ने घर में घुसकर उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने पर एसपी ने मामले की जांच कराई। एसपी सालिकराम वर्मा ने बताया कि जांच में सिपाही राकेश राय को कोतवाल राजेंद्र वर्मा द्वारा मना करने के बाद भी महिला के घर जाने का दोषी पाया गया है। इस मामले में उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अनूप कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें