फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राजकीय हाईस्कूल, रामपुर धोबियाहार व शिवपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर लगा। जिसमें पंजीकृत 27 में से 19 बच्चों का इलाज किया। शिविर के दौरान सात माह की बच्ची मिली। जिसका होंठ जन्मजात कटा था। इलाज व ऑपरेशन के लिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत राजकीय हाईस्कूल रामपुर धोबियाहार व शिवपुर में शिविर लगा। डॉ. उमेश त्रिपाठी व डॉ. प्रिया पांडेय के नेतृत्व में डॉ. ओपी वर्मा, एएनएम शीलम वर्मा की टीम ने बच्चों का इलाज कर स्वास्थ्य जांच की। शिविर में पंजीकृत 27 में से 19 बच्चे ही अस्पताल आए। चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें दवाई वितरित कीं।
परीक्षण के दौरान बच्चों की लंबाई, वजन, जन्म से होने वाले दोष, पौष्टिकता के अभाव में होने वाले रोग, गंभीर बीमारी, विकास संबंधी विलंब का परीक्षण किया गया। शिविर में आए बच्चों व अभिभावकों को डॉ. प्रिया ने हैंडवॉश का तरीका बताया। बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किया गया।
विज्ञापन

शिविर में एएनएम संगीता द्वारा जानकारी देने पर डॉ. प्रिया ने सात माह की नैंसी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल भेजा। डॉ. प्रिया ने बताया कि बच्ची का होंठ जन्मजात कटा है जिसका ऑपरेशन लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में होगा। इस दौरान शिक्षक विद्या भूषण, रंजीत कुमार, संदीप कुमार व ऊषा चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें