फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एक लाख 35 हजार की दवा सीज, तीन नमूने भेजे प्रयोगशाला

Thu, 02 Mar 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नत्थूपुरवा में जांच करते एफएसडीए के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बहराइच। थाना खैरीघाट के बरदहा बाजार में बृहस्पतिवार को औषधि विभाग की टीम ने बिना लाइसेंस संचालित एक मेडिकल स्टोर पर छापामारा। इस दौरान टीम ने दुकान से एक लाख 35 हजार की दवा को जब्त कर तीन नमूने जांच को प्रयोगशाला भेजे। थाना खैरीघाट के बरदहा बाजार में बृहस्पतिवार को देवीपाटन मंडल के सहायक आयुक्त औषधि मनोज कुमार की अगुवाई में जिले के औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद व बलरामपुर के औषधि निरीक्षक आलोक त्रिवेदी ने बाजार निवासी नयन कुमार गुप्ता के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने दुकान संचालक से लाइसेंस मांगा लेकिन दुकान बिना लाइसेंस के संचालित मिली। टीम ने पूरी दुकान को खंगालते हुए दुकान में रखी एक लाख 35 हजार से अधिक दवा को मौके पर सीज कर दिया। टीम को कई दवा संदिग्ध मिलने पर तीन दवा के नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। औषधि निरीक्षक प्रसाद ने बताया कि बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर से एक लाख 35 हजार से अधिक दवा को सीज कर तीन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दुकान संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें