फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जनऔषधि केंद्रों पर मिलना शुरू हुुईं जीवन रक्षक दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में सस्ते व बेहतर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब मायूस नहीं होना पड़ेगा। मरीजों को बाहर से कम दामों पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र पर पर्याप्त दवाएं मंगा ली गई हैं।
विज्ञापन

बीते सप्ताह प्राचार्य के निरीक्षण के दौरान पर्याप्त दवाएं नहीं उपलब्ध मिली थीं। जिस पर प्राचार्य ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। इस मामले का अमर उजाला ने भी प्रकाशन किया था।
मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा जनऔषधि केंद्र की स्थापना की गई है, लेेकिन जनऔषधि केंद्र पर दवा आपूर्ति करने वाली कंपनियों की ओर से अक्सर पर्याप्त मात्रा में दवाओं की आपूर्ति नहीं की जाती। जिससे आए दिन यहां आवश्यक दवाओं की कमी बनी रहती है।
विज्ञापन

ऐसे में संचालक की ओर से अन्य कंपनियों की जेनेरिक दवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाती हैं। हालांकि इसे भी कम मूल्य पर ही उपलब्ध कराया जाता है। बीते दिनों कई मरीजों ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।
जिस पर प्राचार्य ने जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान आवश्यक दवाएं कम मिली थीं। जिस पर प्राचार्य द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई थी। इसके बाद संचालक की ओर से जनऔषधि केंद्र पर सभी दवाएं मंगा ली गई हैं। मरीजों को यह दवाएं उपलब्ध भी कराई जा रही हैैं।
केंद्र के संचालक विजय सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में शासन की ओर से केंद्र से उपलब्ध कराई जाने वाली 248 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हो गई हैं। वहीं प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने बताया कि संचालक की ओर से सभी दवाओं की सूची उपलब्ध करा दी गई है। कें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें