बहराइच। शहर के दरगाह थाना क्षेत्र स्थित आरोहल फूड मिल से उड़ने वाली राख स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। इससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों ने आरोप लगाया है कि मिल में फिल्टर नहीं लगा है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को तमाम किसानों ने भाकियू के बैनर तले मिल के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
किसानों का आरोप है कि मिल से उड़ने वाली राख से आधा दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हैं। जिसमें लाखों लोग रहते है और हजारों बीघा फसल प्रभावित हो रही है। वहीं इससे घातक बीमारियां फैल रही हैं जो कि जानलेवा है।
किसानों ने मिल को बंद कराने की मांग की है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मनीष यादव के आश्वासन के बाद धरने को समाप्त किया गया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामगोपाल प्रजापति, दिलशाद खान समेत सैकड़ों किसान प्रदर्शन में शामिल रहे। संवाद