फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चरदा। जमोग कस्बे में बृहस्पतिवार को औषधि विभाग की टीम ने छापा मारकर बिना लाइसेंस चल रहे एक मेडिकल स्टोर को सील कर दवा की दो बोरियों को कब्जे में ले लिया। इसके अलावा टीम ने कस्बा स्थित अन्य सात मेडिकल स्टोरों की भी जांच कर सात संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। सहायक आयुक्त औषधि देवीपाटन मंडल पीसी रस्तोगी की अगुवाई में देवीपाटन मंडल क्षेत्र के सभी ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम रुपईडीहा थाने की पुलिस के साथ जमोग बाजार पहुंची। इस दौरान टीम ने कस्बा स्थित कशिश मेडिकल, खुशबू मेडिकल, देशराज मेडिकल, प्रज्ञा मेडिकल, शुभम मेडिकल समेत आठ मेडिकल स्टोरों की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान टीम को प्रज्ञा मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित होता मिला। टीम ने दुकानों से दो बोरी संदिग्ध दवा को अपने कब्जे में लेते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। इसके अलावा अन्य मेडिकल स्टोर में लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच करते दवाओं के सात नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा। सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि अवैध तरीके से संचालित एक दुकान को सील कर सात दवाओं के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें