फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक पर गलत इलाज करने का लगाया आरोप

Mon, 07 Jul 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दरगाह क्षेत्र के सलारगंज निवासी राम आशीष सिंह ने मेडिकल कॉलेज के बाॅल रोग विभाग के चिकित्सक पर उनके पांच माह के बेटे का गलत इलाज करने व बाहर से दवा मंगवाने का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही बेटे का इलाज लखनऊ में करवाने पर पांच लाख से अधिक खर्च होने व शिकायत पर चिकित्सक द्वारा गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाते हुए डीएम-एसपी से मामले में शिकायत की है।
विज्ञापन


राम आशीष ने बताया कि उनके पांच माह के बेटे सूर्यांश की तबीयत खराब होने पर 23 मई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद चिकित्सक ने कुछ दवाएं बाहर की लिखीं और कुछ दवाएं अंदर से मंगवाईं। इलाज के बाद बेटे को घर भेज दिया। लेकिन 24 मई को फिर से बेटे की तबीयत खराब हो गई। इस दौरान चिकित्सक ने बेटे को इलेक्ट्राॅल पाउडर भी दिया।
आरोप लगाया कि 26 मई को बेटे की तबीयत अचानक खराब होने पर जबरन डिस्चार्ज कर दिया, विरोध पर गाली-गलौज की। बेटे को जब लखनऊ के धन्वंतरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो चिकित्सकोंं ने इलेक्ट्राॅल पाउडर के चलते सोडियम की मात्रा बढ़ने व किडनी खराब होने की बात कही। जिसके बाद से लखनऊ में इलाज करवा रहे हैं। बताया कि पांच लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। उन्होंने चिकित्सक की लापरवाही की शिकायत डीएम व एसपी से की है। साथ ही न्यायालय में चिकित्सक के खिलाफ वाद भी दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें