फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेधा को मिला सम्मान तो हौसले को मिली उड़ान

Wed, 14 Jun 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश की सूची में स्थान लाने वाले चार मेधावियों को एक-एक लाख और जिला स्तर पर टॉपर रहे 18 छात्र-छात्राओं को 21-21 हजार रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिया गया।
विज्ञापन


हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में जिले के चार छात्र-छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। 18 मेधावियों ने जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर अपनी मेधा का परिचय दिया था। सभी मेधावियों को बुधवार को सम्मानित किया गया। प्रदेश सूची में अपना नाम दर्ज करवाने वाले बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरांय मेहराबाद के हाईस्कूल के छात्र अश्वनी कुमार वर्मा, बाल शिक्षा निकेतन इंटर कालेज की हाईस्कूल की छात्रा अवंतिका सिंह, अर्चिता यज्ञसैनी व जगत राम प्रेमा देवी इंटर कॉलेज रग्घुपुरवा की हाईस्कूल की छात्रा रिया यादव को एक-एक लाख का चेक, मेडल, प्रशस्ति पत्र व टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।
जन प्रतिनिधियों, डीएम मोनिका रानी, एसपी प्रशांत वर्मा व सीडीओ कविता मीना ने सभी को सम्मानित किया। हाईस्कूल की जिला स्तर की श्रेष्ठता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने वाले सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र शिवांस पांडेय, सरदार पटेल इंटर काॅलेज कैसरगंज के दिव्यांश पाठक, शिव प्रसाद बिंदेश्वरी प्रसाद इंटर कालेज सेमरहना के आकाश कुशवाहा, राजकीय इंटर काॅलेज लखैय्याकला के रूपेश गुप्ता, महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इंटर काॅलेज कैलाशनगर के आशुतोष धनगर, मां पार्वती देवी इंटर कालेज बरदहा के आदित्य विक्रम मिश्रा व राजकीय हाईस्कूल गंगापुर की आकृति पाठक को 21-21 हजार रुपये का चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इंटर की जिला स्तरीय सूची में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सर्वोदय इंटर काॅलेज मिहींपुरवा की छात्रा आंचल कुमारी व खुशी मदेशिया, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज बहराइच की इर्तिका फातिमा व अदिती श्रीवास्तव, महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज कैलाशनगर के सचिन गौतम, बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बहराइच की शुभी श्रीवास्तव, रामेश्वर दत्त इंटर कालेज महसी की आकांक्षा मिश्रा, सैनिक इन्स्टीट्यूट के अनुज कुमार सिंह, छोटे लाल त्रिपाठी इंटर कालेज मुसल्लमपुर की माही सिंह, राम प्रकाश इंटर काॅलेज सुहेलवा के अर्पित भारती व मोहम्मद माज को भी 21-21 हजार रुपये का चेक मेडल, प्रशस्ति पत्र व टेबलेट देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड व विशिष्ठ अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह व पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सम्मान समारोह में मौजूद जिले के मेधावियों को लखनऊ में आयोजित अलंकरण समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें बुक सेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया गया।

शासन-प्रशासन आपके साथ, बिना डरे छू लो आसमान
सम्मान समारोह में मेधावियों को संबोधित करते हुए डीएम मोनिका रानी ने कहा कि आप सभी ने अपनी क्षमता का परिचय बोर्ड परीक्षा के परिणाम में दिया है। बस आप लोगों को अपनी इस प्रतिभा को बनाए रखना है। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह आपके साथ है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उन्हें सूचित करने की बात कही।
समारोह में मौजूद जन प्रतिनिधियों ने भी छात्र-छात्राओं को देश की तरक्की में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसपी प्रशांत वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी सिंह, जीआईसी के प्रधानाचार्य आरपी व विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य-अभिभावक मौजूद रहे।

अमर उजाला की मुहिम को सराहा
बहराइच। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भी मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल व किताबों का सेट भेंट किया गया। अमर उजाला की इस मुहिम का मेधावी छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। प्रदेश सूची में नाम दर्ज करवाने वाली अर्चिता यज्ञसैनी ने कहा कि सम्मान के साथ महत्वपूर्ण किताबों को हासिल करना प्रेरणादायक है।
हाईस्कूल की अवंतिका सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। इंटरमीडिएट की इर्तिका फातिमा ने कहा कि मेहनत के बाद अगर उसकी प्रशंसा मिले और खुले मंचों से सम्मानित किया जाए तो दोगुनी ऊर्जा से मेहनत करने का जज्बा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें