फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेंथा ऑयल की फटी टंकी, पांच घायल

Wed, 14 Jun 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। सुजौली थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर मेंथा की पेराई के दौरान टंकी फट गई। चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए। सभी को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया गया। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


सुजौली थाना क्षेत्र के रमपुरवा हरैया गांव निवासी दयाराम बुधवार को मेंथा की पेराई कर रहे थे। उनके परिवार की भगतरानी, दीपांशु व अंजलि टंकी के नीचे लकड़ी लगा रहे थे। इसी दौरान टंकी फट गई, जिसकी चपेट में आने से तीनों घायल हो गए।
वहीं पास खड़े दो मासूम बच्चे अर्पित व लाजो भी घायल हो गए। प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें