फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू जीप की टक्कर से मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात को ट्रॉली में अनियंत्रित जीप ने टक्कर मार दी। जिससे मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि किशोरी समेत पांच घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जरवल रोड थाना अंतर्गत भयापुरवा गांव निवासी मिज्जन (48) पुत्र अशफाक हुसैन पंचर बनाने की दुकान संचालित करता था। शुक्रवार शाम को वह ट्रॉली में लगे पहिए का पंचर बना रहा था। इसी दौरान बहराइच की ओर से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। मौके पर ही मिस्त्री की मौत हो गई। जबकि ट्रॉली के पास मौजूद जरवल कस्बा निवासी इरम (17) पुत्री नजीब अहमद, मोहम्मद अरशद (25) पुत्र वली अहमद, बाराबंकी के बंकी निवासी मोहम्मद इसराइल (25) और भयापुरवा गांव निवासी दो अन्य समेत पांच लोग घायल हो गए।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें