फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुनहा नौबस्ता में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में उसके घर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौबस्ता के मजरा बढ़कीचक निवासी फहीमा (28) का शव बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में घर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के बड़े भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को शिकायत की। मृतका के भाई रामनगर सेमरा के मजरा रामनगर निवासी अजीम ने बताया कि उनकी बहन फहीमा की शादी सात वर्ष पूर्व बढ़ही चक निवासी कुरकुट के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मृतका के ससुरालीजनों से उसकी अनबन रहती थी। भाई अजीम ने आरोप लगाया कि अनबन के चलते ससुरालीजनों ने उसकी बहन की हत्या कर दी है और मौके से भाग गए। वहीं ससुरालीजनों ने बताया कि मृतका ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। क्राइम प्रभारी चंद्रेश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई अजीम ने बहन की हत्या का आरोप लगाया है। आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। मौके से साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें