फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किशोरियों का अपहरण करने वालों पर 15-15 हजार का इनाम

Thu, 16 Mar 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
इम्तियाज व वसीम के जारी फोटो। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र में बीते शनिवार की शाम खेत गईं दो चचेरी बहनों का गांव निवासी समुदाय विशेष के दो युवकों ने कार से अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद किशोरियों के परिजनों ने दो मुख्य आरोपियों के साथ चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने बुधवार की रात दो मुख्य आरोपियों पर 15-15 हजार रुपए की इनाम की घोषणा की है। साथ ही दोनों आरोपियों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। वहीं घटना के छह दिन बीतने के बाद भी किशोरियों का पता न लगने से परिजनों में आक्रोश बढ़ रहा है।वहीं दूसरी ओर परिजन भी अपने तरीके से किशोरियों का पता लगाने में जुटे हैं। लेकिन समय बीतने के साथ ही गांव में तनाव बढ़ रहा है। इसे देखते हुए पुलिस ने अपहरण में शामिल दो मुख्य आरोपियों इम्तियाज और वसीम उर्फ छुटकू का फोटो जारी करते हुए इनाम की घोषणा की है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के विषय में जानकारी देने वाले को इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


सहयोग करने वाली तीन महिलाओ को भेजा जेल
रानीपुर थाना प्रभारी शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि किशोरियों की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की सात टीमें लगी हुई हैं। जल्द आरोपियों को दबोच कर किशोरियों को बरामद कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक अपहरण कर्ता की पत्नी व एक अन्य अपहरणकर्ता की दो पत्नियों ने इस कृत्य में उनका सहयोग किया था। तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें