फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Mon, 18 Mar 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता का शव शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने पति पर गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगवल बाजार के राडवरिया निवासी रचना (25) का शव शनिवार की शाम उनके घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता हुजूरपुर थाना क्षेत्र के धनपारा निवासी बेचू लाल वर्मा ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पिता बेचू लाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि रचना का विवाह वर्ष 2017 में राडवारिया निवासी पुल्ली के साथ किया था। कुछ दिन पहले अपने घर आई थी और फिर पुल्ली उसे लेकर चला गया था। जिसके बाद उसका पति के साथ कुछ विवाद हुआ था।
बेचूलाल ने आरोप लगाया कि पति पुल्ली ने रचना की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। मृतका अपने पीछे चार बच्चों रूबी (6), रुचि (3), दिव्यांशी (2) व दो माह के मासूम को छोड़ गई है। थाना प्रभारी कोट नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मृतका के पति पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें