फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, परिजनों का हंगामा

Wed, 26 Mar 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मुस्कान की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बहराइच। मोहल्ला बंदरियाबाग निवासी एक विवाहिता की मंगलवार दोपहर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। मृतका के भाई आंशू मिश्रा का आरोप था कि बहन का खाना बनाने को लेकर पति से कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद पति सुमित ने बहन की गमछे से गला कस कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल की। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। रामगांव थाना क्षेत्र के गढ़वा नौतला निवासी बिंदु उर्फ मुस्कान मिश्रा (22) का विवाह दो साल पहले कोतवाली देहात के बंदरियाबाग निवासी सुमित पाठक के साथ हुआ था। मंगलवार दोपहर को संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई।
इसकी सूचना जब मृतका के मायके पक्ष के लोगों को मिली तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते ससुराल पहुंचे मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा काटते हुए ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर भी पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करते दिखे। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें