फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया जहर खिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पिता ने ससुराल जनों पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोणरी निवासी संजू वर्मा(24) को शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने आए मृतका के पिता विंदेश्वरी प्रसाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि संजू को अक्सर ससुरली जन प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार को सभी ने मिलकर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उन्होंने बताया की थाने पर तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें