संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को हुई रैतिक परेड की सलामी एसपी प्राची सिंह ने ली। पुलिस कर्मियों ने आरएएफ 101वीं बटालियन के जवानों के साथ बलवा ड्रिल व एंटीराइट ड्रिल का अभ्यास भी किया।
इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन स्थित भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता जांचीं। उन्होंने क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, डीसीआर शाखा, मालखाना स्टोर, जिम हॉल व केंद्रीय पुलिस कैंटीन का भी निरीक्षण किया। आरआई को आरक्षी बैरक तथा पुलिस लाइन आवास के आसपास सफाई एवं स्वच्छता का ध्यान देने को कहा। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव, आरएएफ के सहायक कमांडेंट राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी अतुल कुमार चौबे व जमुनहा सतीश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहें।