टपरा गांव में विवाहिता की मौत के बाद बिलखते परिजन। -संवाद
बिछिया। टपरा गांव में एक विवाहिता ने रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।
नेहा (22) का विवाह करीब दो साल पहले पुरुषोत्तम के साथ हुआ था। शादी के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था। रविवार की रात उसका पति कमाई के सिलसिले में बाहर गया था। पति की गैर मौजूदगी में नेहा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, लेखपाल अरुण कुमार व थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता भी मौके पर मौजूद रहे। मायके के लोगों ने मौत के हालात संदिग्ध बताते हुए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।