फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Tue, 10 Feb 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। दशरथपुर निवासी महिला की प्रसव के दो हफ्ते बाद इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौटे और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। तभी महिला के भाई ने इलाज में लापरवाही तथा तथ्य छिपाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इस पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्स्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अखिलेश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनकी बहन साधना वर्मा (24) के ससुराल पक्ष ने बीमारी की सूचना नहीं दी तथा इलाज में लापरवाही बरती है। भाई ने मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताया है। थाना रामगांव के प्रभारी गुरुसेन सिंह ने का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी तरफ राजकुमार ने बताया कि उनकी पत्नी साधना ने दो हफ्ते पहले बहराइच स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद पत्नी की हालत काफी गंभीर हो गई तो चिकित्सकों ने उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन साधना को लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां गांधी वार्ड में भर्ती कर चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। मगर रविवार शाम साधना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर बहराइच स्थित अपने आवास पहुंचे और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच साधना के भाई ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रामगांव थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें