मिहींपुरवा (बहराइच)। तहसील मिहींपुरवा के सोरहवा व चहलवा गांव के एक दर्जन ग्रामीणों के मकान घाघरा की कटान की जद में आ गए हैं। पानी घटने के बाद सरयू की हुई तेज कटान को देखते हुए ग्रामीण अपना आशियाना छोड़कर एक बार फिर सरकारी रहमोकरम पर आ गए।
चहलवा गांव निवासी राजू का मकान कटान के मुहाने पर है। जबकि दोनों गांव एक दर्जन ओर मकान भी नदी की कटान की जद में पंहुच रहें है। यह मकान कभी भी नदी में समाहित हो सकतें हैं। कटान के खतरे को देखते हुए एसडीएम मिहींपुरवा ने कटान की जद में आने वाले मकान में निवास कर रहे ग्रामीणों के परिवारों को राजस्व की टीम को मौके पर भेजकर पंचायत भवन में भेजने के निर्देश दिए है।
एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि कटान पीडि़तों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अरुण कुमार, रवि वर्मा, विमल, ब्रम्हा यादव, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।