जरवल के प्राइमरी स्कूल सलारपुरवा में बाल संसद चुनाव के दौरान मौजूद छात्र व शिक्षक।
- फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। प्राइमरी स्कूल सलारपुरवा में शनिवार को बाल संसद का गठन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री पद पर मनीषा, उप प्रधानमंत्री पद पर अनीता व शिक्षामंत्री पद पर अजमत अली ने जीत दर्ज की।
जरवल विकास खंड अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल सलारपुरवा में बाल संसद का गठन किया गया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विजयी प्रत्याशियों को संकुल प्रभारी निम्दीपुर आरिफ हाशमी ने उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए शपथ ग्रहण कराई।
प्रधानाध्यापक मोहम्मद अहमद ने विद्यालय के सफल संचालन के लिए बाल संसद का महत्व समझाया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि चुनाव में कुल 74.28 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधानमंत्री पद के लिए मनीषा वर्मा व शिव गोविंद मैदान में थे।
मनीषा को 51 मत मिले, जबकि शिव गोविंद को 12 मत मिले। मनीषा ने शिव गोविंद को 39 मतों से पराजित किया। इसके अलावा उप प्रधानमंत्री पद पर अनीता, शिक्षामंत्री पद के लिए अजमत अली, पलक वर्मा स्वास्थ्य मंत्री तथा रिंकी सांस्कृतिक मंत्री बनीं। इस मौके पर नीति आयोग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जितेंद्र उपाध्याय, रियाज अहमद, पंकज शुक्ला, सुनील सिंह, नीरज आदि मौजूद रहे।