फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी चौराहे पर मनचले ने युवती को छेड़ा, भीड़ ने पीटा

विज्ञापन
बहराइच में छावनी चौराहे के पास पकड़ा गया मनचला। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शहर के छावनी चौराहे पर कार सवार एक मनचले ने रविवार देर शाम युवती से अभद्रता की। जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। युवती ने बहादुरी दिखाते हुए मनचले का विरोध किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। युवती ने बताया कि युवक जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की बात कह रहा था। मना करने पर अश्लील बातें करने लगा। इससे गुस्साए लोगों ने मनचले की जमकर पिटाई कर दी। घटना व जाम लगने की सूचना पर टीएसआई मौके पर पहुंचे। लोगों ने मनचले को दरगाह पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र निवासी एक युवती अपना निजी काम निपटाकर वापस घर जा रही थी। जब वह छावनी चौराहे पहुंची तो कार सवार एक युवक उसे अपनी गाड़ी में बैठने के लिए कहा। युवती ने विरोध किया तो वह अभद्रता के साथ अश्लील बातें करने लगा। परेशान युवती ने बहादुरी दिखाते हुए मनचले को सबक सिखाने की ठानी और गाड़ी से नीचे उतरने के लिए युवक को कहा। युवती की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और छेड़छाड़ की बात सामने आने पर युवक की पिटाई शुरू कर दी।
मामला बढ़ने से छावनी चौराहे से डिगिहा जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। जाम को हटवाने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज अनिल तिवारी पहुंचे तो पता चला मामला छेड़छाड़ का है। टीएसआई ने युवक व कार को कब्जे में लेकर दरगाह पुलिस को बुलाकर सुपुर्द किया। इस दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया। मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने तत्काल एसओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। युवती की तहरीर पर दरगाह थाने में मनचले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार को सीज कर दिया गया। आरोपी की पहचान बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के निवासी लक्ष्मीनिवास यादव के रूप में हुई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दरगाह पुलिस को नहीं हो सकी जानकारी
दरगाह थाने से छावनी चौराहा महज तीन सौ मीटर की दूरी पर है। छावनी चौराहे पर युवती को मनचला युवक परेशान कर रहा था और थाने पर किसी भी पुलिसकर्मी को पता नहीं था। जब टीएसआई ने मौके पर पहुंचकर दरगाह पुलिस को सूचना दी, तब जाकर दरगाह पुलिस मौके पर पहुंची।
तो कहां थी एंटी रोमियो टीम
सरकार की ओर से युवतियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम का गठन किया गया है। एंटी रोमियो टीम शहर में भ्रमण कर सुरक्षा का अहसास कराने का दावा भी करती है, लेकिन सवाल उठता है कि जब शहर के छावनी चौराहे पर युवती को मनचला परेशान कर रहा था, तब शहर की एंटी रोमियो टीम कहां थी?
समय लगेगा, लेकिन सुधार अवश्य होगा
जिले का चार्ज संभाला है। शाम को सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। नया हूं जिले को समझने में समय लगेगा, लेकिन सुधार अवश्य होगा। छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा ही पहली प्राथमिकता है। छावनी चौराहे के प्रकरण में केस दर्ज किया गया है। मनचले व शोहदों पर शिकंजा कसा जाएगा। एंटी रोमियो टीम को भी मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

- विपिन मिश्रा, नवागंतुक एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें