फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से मामा-भांजी की मौत

Tue, 14 Mar 2017 10:22 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार मामा-भांजी की मौत हो गई। हादसे में मां-बेटी घायल हो गईं। इनकी हालत गंभीर है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज के ग्राम घनघटा निवासी शिवपाल शुक्ल (30) पुत्र जगदीश शुक्ल की बहन मुन्नी की ससुराल पयागपुर के ग्राम कांधीकुंइया में है। होली पर मुन्नी मायके नहीं आ सकी थी। इस पर शिवपाल बहन को लाने के लिए सोमवार दोपहर बाद कांधीकुंइया पहुंच गया।

देर शाम वह बहन के साथ भांजी निधी (6) और रुची (13) को बाइक पर बिठाकर घनघटा गांव के लिए रवाना हुआ। जब वह गोंडा-बहराइच मार्ग पर ग्राम इंदिरापुर के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े।
विज्ञापन


तत्काल एंबुलेंस को बुलाया गया लेकिन बाइक सवार निधी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लहूलुहान शिवपाल ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुन्नी और रुची का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें