फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, तीन दिन से लगातार कर रहा था हमले; युवक की गई जान... लोगों में दहशत

Sat, 15 Nov 2025 02:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के अमृतपुर में नर बाघ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तीन दिन से लगातार लोगों पर हमले कर रहा था। पकड़े जाने के बाद भी ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि गन्ने के खेत में अभी और बाघ मौजूद हैं। पढ़ें ताजा अपडेट...
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में मुर्तिहा रेंज के अमृतपुर गांव में लगाए गए पिंजरे में शुक्रवार की रात  एक नर बाघ कैद हो गया। रात में ही वन अधिकारी उसे लेकर रेंज कार्यालय चले गए। वहां पर बाघ का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, कतर्नियाघाट के ककरहा व मुर्तिहा वन रेंज के बेझा, धरमपुर, अमृतपुर सहित आधा दर्जन से अधिक मजरों में तीन दिनों से जंगली जानवरों के हमले हो रहे थे। हमले में बृहस्पतिवार को बेझा के मजरा देवउनपुरवा निवासी भीखन की मौत हो गई थी। वहीं शुक्रवार को अमृतपुर के पुरैना खल्ला निवासी हरिश्चंद्र के खेत में गन्ना काटते समय जंगली जानवर ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की सूझ-बूझ से उनकी जान बच गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की बाघ के हमले की आशंका को खारिज कर दिया। इसे तेंदुए का हमला बताया। इसके बाद टीम ने क्षेत्र में दो पिंजरे, कैमरा और फॉग लाइट लगाई।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात मुर्तिहा वन रेंज में लगे पिंजरे में एक नर बाघ कैद हो गया। पिंजरा लगाते ही यह बाघ फंस गया। इसकी उम्र करीब दो से तीन वर्ष बताई जा रही है। बाघ को रात में ही वन विभाग की निगरानी टीम रेंज कार्यालय ले गई। अधिकारी बाघ फंसने की बात को दबाए रहे।

शनिवार की दोपहर खुलासा हुआ। कतर्नियाघाट के प्रभागीय वनाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि मुर्तिहा वन रेंज में लगाए गए पिंजरे में नर बाघ कैद हुआ है। तीन सदस्यीय डॉक्टरों का पैनल चिकित्सीय परीक्षण करेगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें