फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव आज से, तैयारियां पूरी

Sat, 23 May 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव को लेकर जिले में तैयारियां पूरी हो गई हैं। 23 और 24 मई को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम में इतिहास, संस्कृति और लोक परंपराओं का संगम देखने को मिलेगा। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि विजयोत्सव का उद्देश्य जनपद की सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, ऐतिहासिक प्रसंगों पर आधारित मंचन, लोकगीत, लोकनृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और बलिदान से जुड़े प्रसंगों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सांसद आनंद कुमार गोंड, सांसद करण भूषण सिंह, विधायक सरोज सोनकर सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद तथा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस विजयोत्सव को जिले की सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का समापन 24 मई को होगा। प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें