फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग का महाकुंभ आज, तैयारियां पूरी

Tue, 20 Jun 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
योग दिवस के लिए तैयार मैदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिले में योग के महाकुंभ के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 21 जून को इंदिरा गांधी स्टेडियम में 10 हजार लोगों के एक साथ योग करने की तैयारी की गई है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेजों और निजी संस्थाओं ने भी योग के आयोजन की तैयारियां की हैं। सुबह सात बजे से योगाभ्यास शुरू होगा। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। लोगों को निरोगी बनाने व योग के माध्यम से बीमारियों को दूर करने के लिए योग दिवस के मौके पर वृहद आयोजन की तैयारियां की गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थल को योगाभ्यास के लिए चयनित किया गया है। यहां पर टेंट लगाने के साथ ही अन्य इंतजाम किए गए हैं। यहां एक साथ 10 हजार लोग योगाभ्यास कर सकेंगे।

इसके अलावा चौपाल सागर में आयोजक शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में दो दिन से योगाभ्यास चल रहा है। 21 जून को सुबह सात बजे से बड़ी संख्या में लोग यहां कार्यक्रम में शामिल होंगे। पतंजलि समिति की ओर से भी बहराइच, नानपारा, कैसरगंज आदि स्थानों पर योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने बताया कि सभी माध्यमिक स्कूलों में योगाभ्यास आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। योगाभ्यास की फोटोग्राफी के साथ उसकी वीडियोग्राफी भी सभी को करानी होगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें