फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के छत की रेलिंग ढही, दो छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आजाद नगर मोहल्ले में स्थित मदरसे में शुक्रवार को कुछ छात्र छत की रेलिंग के सहारे टेक लगाकर पढ़ाई कर रहे थे। रेलिंग कमजोर थी। जिससे वह भरभराकर ढह गई। इससे वहां पढ़ रहे दो छात्र छत से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत नगर के मोहल्ला आजाद नगर में गौसिया इसरारुल उलूम मदरसा संचालित है। इस मदरसे में विभिन्न क्षेत्रों व जिले के लोग शिक्षा ग्रहण करते हैं। शुक्रवार को धूप निकली थी। धूप निकलने पर मदरसे के कुछ छात्र छत पर पढ़ने के लिए चले गए। यहां छत की रेलिंग के सहारे फतेहपुर जिले के ललुही निवासी आदिल (18) पुत्र जुबेर और नानपारा के इटहा निवासी गुलफाम (17) पुत्र मोहर्रम अली पढ़ रहे थे। रेलिंग कुछ कमजोर थी।
दोनों छात्रों का बोझ पड़ने के कारण अचानक छत की रेलिंग भरभराकर ढह गई। जिससे दोनों छात्र छत से नीचे गिर गए। उनकी चीख पुकार सुनकर मदरसे के शिक्षक व दूसरे छात्र दौड़ पड़े। एंबुलेंस बुलाकर घायल छात्रों को सीएचसी रिसिया पहुंचाकर भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों छात्रों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पीपी पांडेय ने बताया कि मदरसे की रेलिंग टूटने व छात्रों के घायल होने की कोई सूचना थाने में नहीं आई है। सूचना आने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दोनों छात्रों के ऊंचाई से गिरने के कारण अंदरूनी चोट आई हैं। इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें