नानपारा के कालीकुंडा में गरीबों को कंबल वितरित करते हियुवा के प्रदेश उपाध्यक्ष, एसडीएम व सीओ।
- फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। नगर के काली कुंडा मंदिर परिसर में शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी की ओर से समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को स्वच्छता, सहभोज, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान क्षेत्र के 700 लोगों को कंबल बांटे गए।
नानपारा के काली कुंडा मंदिर परिसर में हिंदू युवा वाहिनी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को स्वच्छता तथा नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि हिंयुवा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह तथा विशिष्ट अतिथि एसडीएम रामआसरे वर्मा व सीओ अरुणचंद्र रहे। इस दौरान राजदेव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में विपक्षी पार्टियों की ओर से विभिन्न तरह की अफवाह फैलायी जा रही हैं। इस कानून से किसी भी मुस्लिम व्यक्ति की नागरिकता नहीं जाएगी।
उन्होंने कांग्रेस, बसपा, सपा की ओर से किए जा रहे कानून के विरोध में कहा कि यह दल जनता में भ्रम फैलाकर लोगों को उग्र कर रहे हैं। अंत में सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। सीओ अरुण चंद्र ने हिंयुवा के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को राष्ट्रहित व गरीबों की मदद के लिए तत्पर रहने की बात कही।
एसडीएम रामआसरे वर्मा ने कहा कि ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल वितरण करना पुनीत कार्य है। इस दौरान ग्रामीण व नगर क्षेत्र से आए 700 लोगों को कंबल बांटे गए। इस मौके पर इंद्रबहादुर सिंह, अमरनाथ पोरवाल, शिवेंद्र अग्रवाल, राजू चौैरसिया, बबलू सिंह, छत्रपाल, अभय मदेशिया, राजेश भीमराजका, ओमप्रकाश झापड़िया, सुरेश शाह आदि मौजूद रहे।