फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ ने बहराइच को हरा शील्ड पर जमाया कब्जा

Sun, 31 Jan 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा स्टेडियम में चल रहे स्वर्गीय कृष्ण प्रताप सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को एलबीएस लखनऊ और बहराइच पैंकर्स के बीच हुआ। इसमें एलबीएस के गेंदबाज व आईपीएल खिलाड़ी अली मुर्तजा की शानदार गेंदबाजी से लखनऊ की टीम ने बहराइच को छह विकेट से धराशायी कर दिया।
विज्ञापन


बहराइच पैंकर्स के कप्तान अनस सरहदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैदान में उतरी टीम निर्धारित 25 ओवर की जगह 24.4 ओवर में 119 रन बनाकर सिमट गई। एलबीएस लखनऊ के गेंदबाज व आईपीएल खिलाड़ी अली मुर्तजा ने तीन विकेट झटके थे।

जबकि लखनऊ के हसन अख्तर ने दो और आगा शाही ने दो विकेट हासिल किये। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर जीत हासिल की। लखनऊ की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शुभम ने 45 व अलमारा सौकत ने 30 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में जीत के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना व वरिष्ठ अतिथि सैयद आसिफ किरमानी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। टूर्नामेंट का बेस्ट बल्लेबाज भवानी सिंह, बेस्ट बालर हसन अख्तर और आलराउंडर रेहान को चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें