फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर लोहिया वाहिनी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में रविवार को ज्ञापन देने से पूर्व नारेबाजी करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट के परिसर में रविवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी की ओर से कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार कर मांगे पूरी कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव की आगुवाई में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पर एकत्रित हुए। इस दौरान सभी ने किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि गन्ना किसान बकाया भुगतान को लेकर परेशान हैं। खाद के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ने की साजिश की जा रही है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूरी तरह किसान को तबाह करने का मन बना लिया है। इसी का नतीजा है कि लखीमपुर कांड में आरोपी केंद्रीय मंत्री को अभी तक बर्खास्त कर कार्रवाई नही की गई। देश में महंगाई निरंतर बढ़ती जा रही है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि रविवार को होने वाली टीईटी की परीक्षा सरकार की गलत नीतियों के चलते पेपर लीक होने से टल गई। पूर्व में कराई परीक्षाओं का रिजल्ट अभी तक अधर में है। ऐसे में एक बार फिर नौजवानों की नौकरी को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। धरने के बाद पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर मांगों को जल्द पूरा कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर बाबू खान, अमरदीप यादव, अन्नू गुप्ता, सुनील यादव, धनीराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार व माफिया तंत्र की भेंट चढ़ी टीईटी
बहराइच। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) टलने पर सपा के प्रदेश सचिव रामजी यादव ने प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक हाने के बाद परीक्षा रद्द होना सरकार व माफिया तंत्रों की मिलीभगत को दर्शाता है। प्रदेश सचिव ने कहा कि टीईटी की परीक्षा का पर्चा लीक होने से 20 लाख से अधिक नौजवान बेरोजगारों का भविष्य अधर में लटक गया है। सरकार ने अपने अंतिम कार्यकाल में भी बेरोजगारों के साथ छलावा करते हुए उनके परिश्रम व सपनों पर पानी फेर दिया। प्रदेश सचिव यादव ने कहा कि हालांकि भाजपा सरकार में पेपर लीक होना, परीक्षाएं व उनके परिणामों का रद्द होना आम बात है। उन्होंने प्रदेश की राज्यपाल को पत्र भेजकर युवा बेरोजगारों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र पुन: परीक्षा की तैयारी करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें