फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से रहेगा लॉकडाउन, बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
बहराइच में शुक्रवार को लॉकडाउन से पूर्व बाजार में खरीददारी करने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शहर में 22 से 30 अगस्त तक होने वाले लॉकडाउन की घोषणा के बाद शुक्रवार को सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। बाजार में भीड़ के चलते जगह-जगह जाम के हालात पैदा हो गए। अब बाजार 31 अगस्त को खुलेगा, जिसके बाद हालात सामान्य होंगे।
विज्ञापन

सरकार की ओर से शनिवार और रविवार को लॉकडाउन किए जाने की घोषणा की गई थी। इसका अनुपालन अभी तक कराया जा रहा था। उद्योग व्यापार मंडल की ओर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बाजार में लॉकडाउन किए जाने का प्रस्ताव प्रशासन को दिया गया था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सहमति प्रदान कर दी। अब नौ दिनों तक लॉकडाउन बहराइच के शहरी इलाके में रहेगा।
लॉकडाउन 22 अगस्त से शुरू हो रहा है। ऐसे में शुक्रवार को बाजार में सामान की खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। गल्ले की दुकानों पर सबसे अधिक लोग सामान खरीदते दिखेे। शहर के घंटाघर चौक, छोटी बाजार, पीपल चौराहा, छावनी बाजार, अस्पताल चौराहा आदि पर भीड़ के चलते जाम के हालात भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें