फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एलएलबी की परीक्षा आज से, सभी तैयारियां पूरीं

Tue, 12 Aug 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से संचालित एलएलबी की परीक्षा मंगलवार से स्वायत्तशासी किसान पीजी कॉलेज में होगी। कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा में लगभग 1200 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनके लिए 17 कमरों में बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सहायक केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर उस्मान ने बताया कि एलएलबी की परीक्षा में त्रिवर्षीय तथा पंचवर्षीय पाठ्यक्रम के संजीवनी विधि महाविद्यालय तथा कलावती मेमोरियल विधि महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर विनय सक्सेना ने बताया कि परीक्षा को शुचिता पूर्वक संचालित करने के लिए सहायक केंद्राध्यक्षों तथा कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।

छात्र-छात्राओं की अलग-अलग तलाशी की व्यवस्था की गई है। आंतरिक उड़ाका दल का भी गठन किया गया है। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।



परीक्षा के दौरान स्थगित रहेगा शिक्षण कार्य

इस परीक्षा के दौरान किसान पीजी कॉलेज में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। इस आशय का आदेश कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनय सक्सेना ने सोमवार की देर शाम जारी किया है। परीक्षा के लिए पचास शिक्षक तथा बीस शिक्षणेतर कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन



दूसरे कॉलेज की बीएड की भी चल रही परीक्षा

किसान पीजी कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा शुरू होने से पूर्व सात कॉलेजों की बीएड की भी परीक्षा चल रही है। यह परीक्षा भी कॉलेज के दो कमरों में कराई जा रही है। दूसरे कॉलेजों की परीक्षा कराए जाने से किसान पीजी कॉलेज का शिक्षण कार्य बाधित रहता है। ऐसे में दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को निराश होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें