फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिंदा ननकऊ को परिवार रजिस्टर में दिखाया मृत

Wed, 22 Apr 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया। ग्राम पंचायत कमलाजोत निवासी ननकऊ जीवित हैं, लेकिन परिवार रजिस्टर में उन्हें मृतक के रूप में दर्ज कर दिया गया है। इतना ही नहीं, उनके आधार कार्ड को भी लॉक कर दिया गया है। यह मामला तब सामने आया, जब वह सोमवार को दिवंगत पिता गोड़ई का मृत्यु प्रमाणपत्र लेने ब्लॉक कार्यालय रिसिया पहुंचे।
विज्ञापन



ननकऊ ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर अपने पिता गोड़ई को मृतक दर्शाते हुए उनका मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की थी, लेकिन लिपिक द्वारा गलती से पिता के स्थान पर पुत्र ननकऊ का नाम ही मृतक के रूप में दर्ज करके ननकऊ का आधार कार्ड भी लॉक कर दिया गया।


पीड़ित ने खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर अभिलेखों में हुई इस त्रुटि को सुधारने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन


ननकऊ सरकारी सुविधाओं से वंचित हो गए हैं और खुद को अभिलेखों में जीवित दर्ज कराने वास्ते दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं। इस मामले में खंड विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार ने जांच करवाकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें