फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फरियादियों की सुनीं समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

Sat, 25 Oct 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 पयागपुर थाने में समाधान दिवस में समस्याएं सुनते एसडीएम। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को थाना परिसरों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। अधिकतर मामले जमीन से संबंधित आए। अधिकारियों ने मौके पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समय से कार्रवाई के निर्देश दिए। इस माैके पर फरियादियों को साइबर अपराध से बचने के तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन



कोतवाली नानपारा में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने की। विभिन्न गांवों से आए लोगों की शिकायतें सुनकर एसडीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर तय समय में निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकतर शिकायतें जमीनी विवादों से संबंधित थीं।


एसडीएम ने महिला अपराधों से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करने और शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी देने की बात भी कही। उन्होंने फरियादियों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह, राजस्व अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन



पयागपुर थाना परिसर में समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार अंबिका चौधरी ने की। निरीक्षण के लिए पहुंचे एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। थानाध्यक्ष मिथिलेश के मुताबिक समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पुलिस से संबंधित दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष पांच शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जिन्हें संबंधित लेखपालों को जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें