फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के किनारे से हटवाई जाए शराब की दुकान

विज्ञापन
जरवल में विद्यालय के निकट शराब की दुकान होने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। नगर पंचायत जरवल में लखनऊ-बहराइच हाईवे के पास अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान के अलावा बियर की दुकान स्थापित है। यहां शराब का सेवन कर लोग मारपीट और अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। इससे नाराज लोगों ने गुरुवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने हाईवे के किनारे से दुकान हटवाने के लिए जिलाधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जरवल नगर पंचायत में लखनऊ-बहराइच हाईवे के किनारे देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान स्थापित है। इसी के निकट बीयर की दुकान भी संचालित हो रही है। इन दुकानों के दोनों तरफ 100 मीटर की दूरी पर तीन-तीन कॉलेज भी चल रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को स्कूल व कोचिंग आने-जाने में दिक्कतें होती हैं। लड़कियां अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है। लोग शराब का सेवन कर दुकान के पास प्रतिदिन मारपीट करने के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हैं।
इसको लेकर समाजसेवी अजीमुद्दीन अज्जी की अगुवाई में नगरवासियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने हाईवे और कस्बे से दूर शराब की दुकान खोलने की मांग की है। साथ ही जल्द से जलद कार्रवाई न होने पर नगरवासियों ने जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद लोगों ने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी कैसरगंज और जिला आबकारी अधिकारी को पत्र भेजकर हाईवे के किनारे से दुकान हटवाने की मांग की है। इस मौके पर आकिब सैफ, सिराज अहमद, सोनू, अफजाल अहमद, लकी, शादाब, राजू, जीशान अहमद, नावेद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें