फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीजल के लिए रात भर पंप पर लगा रहे लाइन

Sun, 19 Apr 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में पानीटंकी चौराहे के पास पेट्रोल के लिए लगी भीड़।     -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले में गहराते डीजल संकट ने हालात बिगाड़ दिए हैं। शनिवार को जैसे ही लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित हरियाली और हेमरिया पेट्रोल पंपों पर टैंकर पहुंचे, डीजल लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते-होते ट्रैक्टर-ट्रॉली, निजी वाहन और जरिकेन लेकर पहुंचे किसानों व वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं। कई जगहों पर स्थिति ऐसी रही कि बिना पुलिस व्यवस्था के वितरण शुरू कर पाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन



जिले के ग्रामीण इलाकों में हालात और भी चिंताजनक हैं। हुजूरपुर के ज्यादातर पेट्रोल पंप पांच दिन से सूखे हैं। आरोप है कि कुछ जगहों पर चोरी-छिपे सीमित लोगों को ही तेल दिया जा रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। इस समय गेहूं की मड़ाई और गन्ने की सिंचाई के लिए डीजल की सबसे अधिक जरूरत है, लेकिन आपूर्ति ठप होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

मटेरा इलाके में हालात इतने खराब हैं कि किसान रात से ही पेट्रोल पंपों पर डेरा डालने को मजबूर हैं। असवा मोहम्मदपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप पर किसान पूरी रात लाइन में खड़े रहे। किसान हंसराज वर्मा ने बताया कि एक दिन पहले कुछ लोगों को बड़े पैमाने पर ड्रमों में तेल दिए जाने की सूचना मिलने के बाद वे रात में ही पहुंच गए। भारी भीड़ के चलते पुलिस बल की मौजूदगी में ही वितरण संभव हो सका।
विज्ञापन




रिसिया के इटकोरी पेट्रोल पंप पर सीमित मात्रा में तेल मिलने के कारण लंबी लाइनें लगी रहीं, जबकि शोखा, देवीपुरा और रविदास नगर के पंपों पर आपूर्ति ठप रही। बाबागंज इंडियन ऑयल किसान सेवा केंद्र पर भी डीजल-पेट्रोल के इंतजार में लोगों की भीड़ जुटी रही।




निरंतर हो रही तेल की आपूर्ति
तेल की आपूर्ति निरंतर हो रही है। अब कुछ ही पेट्रोल पंप ऐसे हैं, जहां दिक्कत है। रात तक सभी पंपों पर टैंकर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग पेट्रोल व डीजल आवश्यकता से अधिक ले रहे हैं, जिससे दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

-नरेंद्र तिवारी, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें