बीमा पर भी जीएसटी लागू किए जाने से एलआईसी अभिकर्ता आक्रोशित हैं। इसी को लेकर शनिवार को अभिकर्ताओं ने नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने वित्तमंत्री को पत्र भेजा।
एलआईसी फेडरेशन ऑफ इंडिया के बहराइच इकाई के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र तिवारी की अगुवाई में अभिकर्ता सुबह भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने एलआईसी प्रीमियम पर सर्विस टैक्स बढ़ाए जाने के कारण केंद्र सरकार के नीतियों की निंदा की।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी बिल एलआईसी पालिसी धारक पर लागू नहीं होना चाहिए। इससे सुरक्षा और संरक्षा को खतरा उत्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि एक जनवरी से ही पालिसी धारकों को प्रीमियम पर टैक्स अदा करना पड़ रहा है। ऐसे में बढ़ा हुआ सर्विस टैक्स लोगों के लिए मुसीबत बनेगा।
प्रदर्शन के बाद वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन फैक्स से भेजा गया। इस मौके पर नंदकिशोर शुक्ला, देवमणि शुक्ल, साबितराम, अजय वर्मा, उमाकांत, अजयशंकर, बरातीलाल, संजय, राकेश, पशुपतिनाथ, लायकराम, गिरिजेश अवस्थी, बीपी दीक्षित, शशिभूषण आदि मौजूद रहे।