फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पीएचसी बाबागंज में मिलीं कम दवाइयां

Mon, 15 Dec 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पयागपुर के स्वास्थ्य उपकेंद्र खूटेहना का निरीक्षण करती टीम। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान कई स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाबागंज पीएचसी में कुछ दवाएं कम पाई गईं। इस पर फार्मासिस्ट को सीएमएसडी से दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के दौरान रविवार को पीएचसी पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने मेले में आए ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर व्यवस्था की जानकारी ली।

रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने मरीजों से सीधा संवाद स्थापित कर व्यवस्था का जायजा लिया। टीम के साथ सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र गौतम भी रहे। टीम ने मटेरा पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाएं देखीं। यहां टीम ने निरीक्षण के दौरान साफ पानी की व्यवस्था, मरीजों के बैठने की सुविधा तथा दवाइयों की उपलब्धता की जांच की।
विज्ञापन


पीएचसी रुपईडीहा एवं कई आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का टीम ने निरीक्षण किया। यहां टीम ने फार्मासिस्ट को आदेशित किया गया कि जो भी दवाइयां कम हैं, उनको सीएमएसडी से लाकर आपूर्ति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें