फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चार जनवरी तक खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी

Tue, 02 Jan 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कुष्ठ रोग का जल्द पता लगाकर इलाज करने के लिए जिले में मंगलवार को रोगी खोज अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों से लक्षण व शरीर पर पड़ने वाले दाग धब्बों की जानकारी ली। चार जनवरी तक अभियान चलाकर मरीज खोजे जाएंगे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग माइक्रोबैक्टीरियम लेपरे नामक जीवाणु के संक्रमण से होता है। यह मुख्यत: त्वचा, आंख, नाक और बाहरी तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है। इलाज न होने पर यह रोग स्थाई दिव्यांगता का कारण बन सकता है। इसके साथ ही भेदभाव का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि 225 कुष्ठ रोगियों का इलाज वर्तमान में चल रहा है। मरीजों को चिह्नित करने के लिए 4102 आशा कार्यकर्ताओं की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें