बिछिया। आजमगढ़ पुरवा गांव में मंगलवार रात एक युवती आंगन में नल से पानी भरने गई, तभी चारपाई के नीचे बैठे तेंदुए पर उसकी नजर पड़ी। नेहा ने शोर मचाकर कमरे में लौटकर दरवाजा बंद कर लिया। तेंदुए ने झपट्टा मारा, लेकिन सफल नहीं हो सका। ग्रामीणों के आने पर तेंदुआ छत पर चढ़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद ग्रामीण पूरी रात डर के साए में जागते रहे। सुबह वन रक्षक कौशल किशोर सिंह को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की और सजग रहने की चेतावनी दी।