फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में तेंदुए का आतंक: स्कूल में रोज शाम बैठ जाता है तेंदुआ, बच्चों में दहशत

Wed, 07 Oct 2026 10:38 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ शाम होते ही स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में चक्कर लगाता रहता है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
स्कूल परिसर में तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के कतर्नियाघाट रेंज के जंगूटाड़ा गांव स्थित स्कूल परिसर में ग्रामीणों के अनुसार रोज शाम तेंदुआ आकर बैठ जाता है। स्कूल के आसपास उसकी लगातार मौजूदगी से बच्चों और शिक्षकों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ शाम होते ही स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में चक्कर लगाता रहता है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के आसपास तेंदुए की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। शाम के समय स्कूल परिसर में तेंदुए की मौजूदगी से बच्चों को अकेले आने-जाने में डर लग रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की निगरानी बढ़ाने और उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।

रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन अमले को अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है, पिंजरा लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें