कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के गिरिजापुरी फार्म में झाड़ियों में बैठे पर्यटकों को दिखा तें
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर निवासी अधिवक्ता और व्यवसायी परिवार के साथ कतर्निया भ्रमण के लिए गए। जंगल में भ्रमण के दौरान गिरिजापुरी फार्म के पास उन्हें तेंदुआ बैठा दिखा। इस पर पर्यटक रोमांचित हुए। पर्यटकों ने मोबाइल से तेंदुए का फोटो खींचकर पल को यादगार बनाया।
शहर के कचहरी रोड निवासी अधिवक्ता साजिद खान और इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी सुनील कुमार परिवार समेत रविवार को कतर्नियाघाट भ्रमण पर गए। व्यवसायी और अधिवक्ता का परिवार जंगल में भ्रमण कर रहा था। भ्रमण करते हुए वे सभी गिरिजापुरी फार्म के पास पहुंचे। तभी गिरिजापुरी फार्म के पास सागौन के जंगल में एक तेंदुआ बैठा दिखा। तेंदुए को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। उन्होंने धूप सेंक रहे तेंदुए की फोटो मोबाइल में कैद कर ली। हालांकि एकाएक तेंदुआ दिखने पर लोगों में हड़कंप भी मचा, लेकिन सभी ने शांतिपूर्वक तेंदुए की फोटो खींच ली। कतर्नियाघाट में पर्यटन पर जाने वाले लोगों को बाघ और तेंदुए दिख रहे हैं। यह जंगल के लिए सुखद है।