फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: साल के जंगल में दिखा तेंदुआ

Tue, 16 Dec 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट जंगल में पर्यटकों को दिखा तेंदुआ। - स्रोत : पर्यटक
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत साल के जंगलों में बाघ, तेंदुए के खूब दीदार हो रहे हैं। हाल ही में प्रभागीय वनाधिकारी सूरज ने रूट नंबर चार में जंगल सफारी की अनुमति देकर पर्यटन की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


लखीमपुर के गोला से घूमने के लिए आए पर्यटक श्यामजीत, आशुतोष व नीलेश आदि कतर्नियाघाट के मुख्यद्वार के निकट से जिप्सी पर सवार होकर निशानगाड़ा के रुट नंबर चार में साखू के हरे-भरे जंगलों में सफारी के लिए पहुंचे। सभी जंगल सफारी का आनंद ले रहे थे कि तभी उन्हें एक तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर सभी पर्यटक रोमांचित हो उठे। उन्होंने उसकी खूबसूरत तस्वीर अपने मोबाइल कैमरे में कैद की।

रेंजर निशानगाड़ा सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यटकों को वन्य जीव दिखाई पड़ रहे हैं। यह सुखद है। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें