फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मुखिया फार्म में दिख रहा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Fri, 25 Jul 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा वन रेंज स्थित मुखिया फार्म में बीते तीन दिनों से तेंदुए की मूवमेंंट देखने को मिल रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ रात के समय दस्तक देता है और कई ग्रामीणों ने सड़क किनारे उसे देखा है। इस वजह से शाम होते ही ग्रामीण घरों में दुबक जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात भी तेंदुआ दिखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन टीम को दी गई। गजमित्र अशोक कुमार व भोला पाल ने बताया कि हम लोगों ने सायरन बजाकर व हांका लगाकर तेंदुए को भगाया है। रेंजर सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिली है, पेट्रोलिंग के लिए टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें