बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज की सदर बीट इलाके में रविवार दोपहर तेंदुए ने घर के आंगन में बंधी बकरी पर हमला कर दिया। तेंदुआ बकरी को जबड़े में दबाकर खेत की ओर खींचकर ले जाने लगा। लोग शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े तो कुछ दूरी पर बकरी को छोड़कर भागा। बिहारी पुरवा चहलवा निवासी बबलू के घर के आंगन में करीब तीन बजे बकरी बंधी थी। इसी दौरान खेत की ओर से आया तेंदुआ उसे दबोच कर भाग निकला। ग्रामीणों के साहस से बकरी की जान बच गई। कतर्नियाघाट रेंज के डिप्टी रेंजर मयंक पांडे ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।