फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: परवानी गौढ़ी में फिर पहुंचा तेंदुआ, सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज स्थित परवानी गौढ़ी गांव में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीण दहशत में हैं। बृहस्पतिवार सुबह एक किसान पर हमला करने के बाद देर रात तेंदुआ फिर गांव में दिखा। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह तेंदुए ने गांव निवासी किसान पुजारी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। हालांकि देर रात वह दोबारा गांव के आसपास दिखाई दिया। इससे ग्रामीण चिंतित रहे। घायल किसान के बेटे रामू गौतम ने बताया कि करीब एक सप्ताह से गांव के किनारे तेंदुए की चहलकदमी है। मंगलवार रात तेंदुआ गांव में घुसकर एक बकरी उठा ले गया था।
गांव निवासी संजय कुमार रावत ने कहा कि अब तक गांव में पिंजरा नहीं लगाया गया है। इससे खतरा बना हुआ है। कतर्नियाघाट के डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने तेंदुए के दोबारा गांव में आने की सूचना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को जानकारी भेज दी गई है और जल्द ही पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें