फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलहना गांव में फिर पहुंचा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा रेंज के गोलहना गांव में एक माह में तीन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार की रात एक मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ गांव में घूमती दिखी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक संग मादा तेंदुए के आने की पुष्टि की। गांव में फिर तेंदुआ आने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत गोलहना गांव में 18 नवंबर को पांच वर्षीय बालिका को तेंदुए ने मार डाला था। इसके बाद गांव में तीन तेंदुए पकड़े गए हैं। दो दिन पूर्व भी एक तेंदुआ पकड़ा गया था। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार की रात मादा तेंदुआ शावक के साथ गांव में चक्कर लगा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी एके त्यागी और वन दरोगा इसरार अहमद ने मौके पर पहुंचकर पग चिह्नों की जांच की। जांच की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। डीएफओ यशवंत सिंह ने बताया कि मादा तेंदुआ और शावकों के पग चिह्न मिले हैं। पशु चिकित्सक को जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव निवासी सुरेश कुमार, दिनेश, संतोष, जयप्रकाश, प्रेमचंद आदि ने कहा कि आए दिन तेंदुए की आमद से लोगों में दहशत है।
फिर तेंदुआ आया तो लगाया जाएगा पिंजड़ा
डीएफओ यशवंत सिंह ने कहा कि वन विभाग की जांच मिली है, जिसमें तेंदुआ व शावकों के आने की पुष्टि हुई है। पशु विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश राय को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। दोबारा पुन: गांव में तेंदुआ आया तो पिंजड़ा लगाकर उसे भी पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें