फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए ने मारा झपट्टा, बची महिला

Sun, 08 Nov 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
आजमगढ़पुरवा में तेंदुए के बने पग​चिन्ह।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आजमगढ़पुरवा गांव में घर में एक महिला पर तेंदुए ने खिड़की से झपट्टा मारकर दबोचने का प्रयास किया। खिड़की पर लगी लोहे की जाली के कारण तेंदुआ अंदर नहीं घुस सका और महिला की जान बच गई।
विज्ञापन


गांव निवासी संदीप कौर घर के अंदर बने शौचालय की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उन्हें बाहर किसी जंगली जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने खिड़की की जाली से बाहर झांककर देखा, तभी तेंदुए ने अचानक पंजा मारकर उन्हें दबोचने की कोशिश की। यह देखकर महिला घबरा गईं और तुरंत मुख्य दरवाजा बंद कर घर के अंदर चली गईं। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पटाखे दगाकर और हांका लगाकर तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ा। घटनास्थल पर तेंदुए के पदचिह्न भी मिले। वनक्षेत्राधिकारी शिव कुमार ने बताया कि आसपास तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। वन विभाग की टीम नियमित गश्त कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें