फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला पर झपटा तेंदुआ, चीख सुनकर दौड़े ग्रामीण तब बची जान

Sat, 06 Jun 2026 07:46 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े तब उसकी जान बच सकी। तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई है। हालांकि, इलाके में पहले से चार पिंजरे लगे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल सुरजा देवी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में तेंदुआ प्रभावित इलाके में शनिवार सुबह एक बार फिर तेंदुए की दस्तक ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। शिवपुर ब्लॉक के कोड़री गांव में घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। ग्रामीणों की तत्परता से महिला की जान बच गई।

विज्ञापन


कोड़री गांव निवासी सुरजा देवी (65) शनिवार सुबह अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक झाड़ियों की ओर से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर झपट्टा मारा। हमले में महिला के हाथ और गले पर गहरे जख्म हो गए। तेंदुए के हमले से घबराई महिला ने शोर मचाया, महिला की चीख सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ और शोर-शराबा देख तेंदुआ मौके से भाग निकला।

गांव में भय का माहौल

घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही हैं और कई बार वन विभाग को इसकी सूचना भी दी जा चुकी है।

डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हमला तेंदुए द्वारा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा अकेले खेतों और जंगल की ओर न जाने की अपील की है।

तेंदुआ प्रभावित है इलाका, लगे हैं पिंजरे

यह इलाका पहले से ही तेंदुआ प्रभावित माना जाता है। वन विभाग ने तेंदुए की निगरानी और पकड़ने के लिए क्षेत्र में चार पिंजरे भी लगाए हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद तेंदुआ आबादी के करीब पहुंच रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें