फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए ने ग्रामीण को किया जख्मी, रेफर

Sat, 31 Jan 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल तीरथ। -संवाद
विज्ञापन
मिहींपुरवा। नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गए ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल ग्रामीण को मोतीपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



मुर्तिहा वन रेंज स्थित गिरधरपुर गांव निवासी तीरथ (45) शुक्रवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए खेत की ओर गए थे। उसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। तीरथ की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े।

ग्रामीणों की भीड़ के चलते तेंदुआ तीरथ को छोड़कर गन्ने के खेतों में भाग गया। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से तीरथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर शाम को तीरथ को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तीरथ के शरीर पर गहरे घाव हैं और काफी खून बह चुका है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने और तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी रत्नेश कुमार का कहना है कि इलाके में लगातार निगरानी की जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें